Vishwa Samvad Kendra Jharkhand
Open menu
  • Home
  • About Us
  • News
  • Views
  • Interview
  • Personality
  • Photo Gallary
  • Book Review
  • Grievance
  • Contact Us
  1. You are here:  
  2. Home

राष्ट्र सेवा को समर्पित वरिष्ठ प्रचारिका रेखा राजे जी की पुण्य स्मृति में प्रेरणा सभा

नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026।राष्ट्र सेवा को समर्पित वरिष्ठ प्रचारिका रेखा राजे जी की पुण्य स्मृति में प्रेरणा सभा

राष्ट्र सेविका समिति की ओर से स्व. रेखा राजे जी (रेखा ताई) की पुण्य स्मृति में केशव कुंज में “प्रेरणा सभा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से 1000 से अधिक सेविकाओं, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभा का प्रारंभ दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि से हुआ।

इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता कुमारी जी, प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री जी सहित राष्ट्र सेविका समिति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी तथा सेविकाओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में रेखा ताई के जीवन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया गया, जिसमें उनके त्यागमय जीवन, अटूट राष्ट्र निष्ठा एवं नारीशक्ति जागरण में उनके अद्वितीय योगदान पर प्रकाश डाला गया। महाराष्ट्र में जन्मी रेखा ताई की प्रारंभिक शिक्षा पुणे में हुई तथा उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में एम.ए. एवं शिक्षा शास्त्र में बी.एड. की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने जीवन को पूर्णकालिक राष्ट्रकार्य के लिए समर्पित करते हुए वर्ष 1984 में दिल्ली प्रांत प्रचारिका, 1990 में उत्तर क्षेत्र प्रचारिका तथा अखिल भारतीय स्तर पर सेवा प्रमुख एवं सह-सरकार्यवाहिका जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

मुख्य वक्ता प्रमुख संचालिका शांता अक्का जी ने रेखा ताई के जीवन को त्याग, तपस्या एवं राष्ट्रसेवा का जीवंत आदर्श बताते हुए उन्हें एक कुशल संगठक और प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया।

विभिन्न संस्थाओं के संदेशों का वाचन तथा उत्तर क्षेत्र प्रचारिका एवं अखिल भारतीय तरुणी प्रमुख मा. विजया जी द्वारा प्रस्तुत एकल गीत ने वातावरण को अत्यंत भावपूर्ण बना दिया। सभा का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। रेखा ताई का जीवनकार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रकाशस्तंभ बना रहेगा।

#RashtraSevikaSamiti

Page 35 of 47

  • 30
  • 31
  • 32
  • 33
  • 34
  • 35
  • 36
  • 37
  • 38
  • 39

Latest News

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

...
Read More
महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

...
Read More
शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

...
Read More
मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

...
Read More

Login Form

  • Forgot your password?
  • Forgot your username?

Copyright © 2025 Vishwa Samvad Kendra Jharkhand. All Rights Reserved.