Vishwa Samvad Kendra Jharkhand
Open menu
  • Home
  • About Us
  • News
  • Views
  • Interview
  • Personality
  • Photo Gallary
  • Book Review
  • Grievance
  • Contact Us
  1. You are here:  
  2. Home

संघ ने सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है – प्रदीप जोशी जी

संघ ने सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है – प्रदीप जोशी जीपावंटा साहिब, हिमाचल प्रदेश।

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जिला सिरमौर द्वारा गुरु नगरी पांवटा साहिब में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् से हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह-प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है। इन वर्षों में संघ ने सेवा और समर्पण भाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। संघ का कार्य हिन्दू समाज को संगठित, सशक्त और समर्थ बनाने के लिए निरंतर चल रहा है। संघ व्यक्ति के व्यक्तिगत चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र दोनों के निर्माण पर बल देता है। समाज की उन्नति के लिए संगठन, सामूहिक प्रयास और सबको साथ लेकर चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संघ सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करता है। संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक आंदोलन और स्वयंसेवकों के लिए जीवनशैली है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो रहा है और भारतीय जीवन शैली को अन्य देश भी अपना रहे हैं। संघ का लक्ष्य भारत को समरस, समर्थ और सशक्त राष्ट्र बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक परिस्थितियों, शिक्षा नीति, संस्कारों तथा संघ में महिलाओं की सहभागिता जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Page 37 of 47

  • 32
  • 33
  • 34
  • 35
  • 36
  • 37
  • 38
  • 39
  • 40
  • 41

Latest News

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

...
Read More
महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

...
Read More
शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

...
Read More
मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

...
Read More

Login Form

  • Forgot your password?
  • Forgot your username?

Copyright © 2025 Vishwa Samvad Kendra Jharkhand. All Rights Reserved.