Vishwa Samvad Kendra Jharkhand
Open menu
  • Home
  • About Us
  • News
  • Views
  • Interview
  • Personality
  • Photo Gallary
  • Book Review
  • Grievance
  • Contact Us
  1. You are here:  
  2. Home

शौकत मोल्ला गिरफ्तार, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी के बम धमाके से जुड़े तार

शौकत मोल्ला गिरफ्तार, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी के बम धमाके से जुड़े तारकोलकाता। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूर्व विधायक और भांगड़ क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी शौकत मोल्ला को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया है। टीएमसी के पूर्व विधायक को चिंगड़ीघाटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कहा जा रहा है कि शौकत मोल्ला फरार होने के प्रयास में थे, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा एजेंसी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार सुबह उनके जीवनतला स्थित आवास पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी। उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था। टीम ने उनके पुत्र इमरान मोल्ला से पूछताछ की और घर की तलाशी ली। यह कार्रवाई भांगड़ के दक्षिण बामुनिया क्षेत्र में हुए बम विस्फोट मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई, जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

मामले में भारतीय सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के प्रमुख और भांगड़ के विधायक नौशाद सिद्दीकी ने जांच की मांग की थी, जिसके बाद मामले की जांच पुलिस से लेकर एनआईए को सौंप दी गई थी। जांच के दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इसी कड़ी में शौकत मोल्ला पर भी शिकंजा कसा गया।

Page 11 of 47

  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15

Latest News

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

और भय को जीतकर जो आगे बढ़ती है, वह बनती है लक्ष्मीबाई

...
Read More
महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

महाराणा प्रताप ने धर्म, संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के लिए जीवनभर संघर्ष किया – डॉ. मोहन भागवत जी

...
Read More
शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखा लगाएंगे स्वयंसेवक

...
Read More
मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

मानव कल्याण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम बने वैज्ञानिक नवाचार – योगी आदित्यनाथ जी

...
Read More

Login Form

  • Forgot your password?
  • Forgot your username?

Copyright © 2025 Vishwa Samvad Kendra Jharkhand. All Rights Reserved.